नई दिल्ली, जून 5 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने अपने पद को छोड़ने का फैसला लिया है। उनका आरोप है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ जाने के बाद काम करना मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ममता बनर्जी से उन्हें पद छोड़ने देने का अनुरोध किया था, जिसे टीएमसी सुप्रीमो ने स्वीकार कर लिया है। हाकिम के इस्तीफे की चर्चा पिछले कई दिनों से जारी है। हालांकि अब इस्तीफे की पुष्टि होने के बाद टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने भी इसके लिए भाजपा की नई नवेली सरकार को ही निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "उस समय उन्हें इस्तीफा न देने के लिए कहा गया था। हालांकि, आज फिर उन्होंने ममता बनर्जी से पद छोड़ने की अनुमति मांगी इसके बाद उन्हें अनुमति मिल गई।" इससे ...