नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सौरव गांगुली की जिंदगी जितनी शानदार रही है, उनका घर भी उतना ही खास है। कोलकाता के बेहाला इलाके में बने उनके पुश्तैनी घर की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में 48 कमरे हैं और हर जगह एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। कहीं हल्के रंगों से सजा खुला और रोशनी से भरा कमरा है, तो कहीं उनकी क्रिकेट से जुड़ी यादें संभालकर रखी गई हैं। घर का एक कोना ऐसा भी है, जहां सौरव सुबह बैठकर चाय पीते हैं और अखबार पढ़ते हैं। आइए देखते हैं उनके इस खास घर की अंदर और बाहर की झलक।सौरव गांगुली का 40 करोड़ का पुश्तैनी घर सौरव गांगुली को क्रिकेट की दुनिया में 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से भी जाना जाता है। वह कोलकाता के बेहाला इलाके में अपने पुश्तैनी घर में रहते हैं। बीरेन रॉय रोड पर बना यह घर...