दरभंगा, जून 6 -- दरभंगा। बंगाल तथा मिथिला के बीच न केवल भौगोलिक निकटता है, बल्कि बोली, खानपान, व्यवहार तथा धार्मिक सोच में भी काफी समानता है। यही कारण है कि इस बार हुए बंगाल विस चुनाव में प्रवासी मैथिलों ने भाजपा को अपना व्यापक समर्थन दिया। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ने कोलकाता में होने वाली रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक तथा प्रवासी मैथिलों के कई कार्यक्रमों के निमित्त कोलकाता पहुंचने पर कही। वहां बंगाल भाजपा नेताओं, मैथिल संगठनों के प्रतिनिधियों तथा रेलवे अधिकारयों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...