गिरडीह, फरवरी 10 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अंतर्गत डोरंडा सबलाडीह गांव निवासी 43 वर्षीय मनोज पाण्डेय (पिता - महादेव पाण्डेय) की कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने मृतक के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। परिजनों के अनुसार, गांव के ही कार्तिक विश्वकर्मा (पिता - छोटी मिस्त्री) एवं जीतेन्द्र राय (पिता - स्व. प्रीतम राय), तेलोडीह डोरंडा, देर रात मृतक का शव उसके घर लेकर पहुंचे। बिना किसी कानूनी औपचारिकता के शव गांव लाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घोड़थम्भा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...