नई दिल्ली, फरवरी 27 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धऱती हिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया गया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना से लगभग 26 किलोमीटर दूर था। भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना फिलहाल नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में करीब 1 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों के मुताबिक भूकंप के झटके कुछ समय तक महसूस हुए। ऐसे में लोग अपने घरों और कार्यालयों की बिल्डिंग से बाहर आ गए। कई जगहों पर ऑफिस खाली हो गए हैं। लोगों में आफ्टरशॉक का डर बना हुआ है। आम तौर पर भूकंप के झटके के बाद कई बार धरती हिलने की संभावना रहती है। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में BNP सरकार...