कोलकाता, अगस्त 13 -- कोलकाता के केस्टोपुर इलाके के प्रफुल्ल कानन (वेस्ट) में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। बुधवार को ड्राइविंग की प्रैक्टिस करते समय नियंत्रण खोने से एक कार तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 42 वर्षीय महिला सुमित्रा दास की मौत हो गई। कार पूरी तरह पानी में डूब गई और घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि सुमित्रा दास रोज की तरह सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने स्कूटर से निकली थीं। बेटी को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने के बाद वे स्कूटर से घर लौटीं। घर पहुंचकर उन्होंने स्कूटर पार्क किया और गैरेज से अपनी हुंडई आई-10 कार निकाली। हाल ही में उनके पति कृष्णेंदु दास ने यह कार खरीदी थी। सुमित्रा 22 अगस्त को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट की तैयारी में जुटी हुई थीं। प्रैक्टिस के दौरान अचानक हा...