कोलकाता में क्यों डूब गया गुजरात टाइटंस का टाइटैनिक? असिस्टेंट कोच ने खोल दिया राज
नई दिल्ली, मई 17 -- कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स का टिकट कटाने के लिए उतरी थी। हालांकि, जीटी को एक शर्मनाक हार का सामना केकेआर के खिलाफ करना पड़ा। लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ्स की दहलीज पर पहुंची गुजरात टाइटन्स टीम को अब टॉप 4 में जाने के लिए आखिरी मैच में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, गुजरात टाइटन्स का टाइटैनिक कोलकाता में कैसे डूब गया? इस बारे में टीम के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने बात की और हार का कारण बताया। गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने कहा कि ईडन गार्डन्स में हुए हाई-स्कोरिंग मैच में कैचिंग ही दोनों टीमों के बीच "फर्क" था। 29 रनों से जीटी को मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्थिव पटेल ने कहा, "मुझे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.