गिरडीह, जून 21 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी में शुक्रवार देर रात छापेमारी कर कोलकाता पुलिस ने नामजद फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मधुबन पुलिस के सहयोग से कोलकाता पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को अपने साथ कोलकाता ले गई है। बताया गया कि शुक्रवार देर रात मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी में कोलकाता पुलिस की दबिश के बाद अफरा तफरी मच गई। सादे लिबास में कोलकाता पुलिस ने फरार अभियुक्त 32 वर्षीय वेदांत जैन पिता सुनील कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी के बाद मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची। मधुबन पुलिस के सहयोग से कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को अपने साथ कोलकाता ले गई। इस बाबत बताया गया कि वेदांत पर कोलकाता के फूलबगान पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी थी। अग्रेतर कार्यवाई कोलकाता में ...