मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- देवरियाकोठी। पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिला के चेतला थाने की पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी की। इस दौरान गांव निवासी नगीना महतो के पुत्र उपेन्द्र महतो को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चेतला और पारू पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...