नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में सुपर ओवर में हराया। कोलकाता की टीम ने रिंकू सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। कोलकाता की ओर से वैभव और वरुण ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने दो नो बॉल डाले, जिसके बाद अंतिम गेंद पर मोहम्मद शमी ने छ्क्का लगाकर मैच टाई करवाया। लखनऊ की टीम सुपर ओवर में एक रन ही बना सकी। जिसके बाद कोलकाता ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम किया। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ये छठवीं हार है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ...