नई दिल्ली, मार्च 23 -- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 से पहले, चोटिल आकाश दीप की जगह विदर्भ के 28 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दुबे पहले ही कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR के कैंप में शामिल हो चुके हैं। बता दें, आकाश दीप को पीठ के निचले हिस्से में गंभीर स्ट्रेस इंजरी हो गई है और पिछले कुछ दिनों से वे बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें ठीक होने में लगभग तीन महीने लगेंगे, जिसका मतलब है कि वे IPL 2026 का पूरा सीजन और जून में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। यह भी पढ़ें- 12 चक्कर के लिये बोला तो मैने 15 दौड़े, सफलता के पीछे की मेहनत पर हार्दिक बोले सुब्रतो बनर्जी ने कहा (जिन्होंने दुबे ...