वाराणसी, जुलाई 21 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। गुवाहाटी से कोलकाता जा रहा इंडिगो का विमान खराब मौसम की वजह से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम साफ होने पर लगभग 1.15 घंटे बाद विमान कोलकाता रवाना हुआ। इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 729 गुवाहाटी से उड़ान भरकर कोलकाता जा रहा था। हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद खराब मौसम के चलते एटीसी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इस पर चालक दल ने तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट वाराणसी एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद विमान को डाइवर्ट कर शाम 4.26 बजे उतारा गया। विमान में 173 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश के पूर्वानुमान पर 'अन्नदाता' उठा रहे सवाल कोलकाता में मौसम सामान्य होने के बाद शाम 5.40 बजे फ्लाइट कोलकाता गई। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में मॉनसून का खतरनाक ...