प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ने कोलकाता और आसनसोल के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन नंबर 04157, प्रत्येक सोमवार छह अप्रैल से 29 जून और वापसी में कोलकाता से 04158 प्रत्येक मंगलवार सात अप्रैल से 30 जून तक प्रयागराज जंक्शन होकर संचालित होगी।इसी तरह 04185/86 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आसनसोल स्पेशल ट्रेन झांसी से प्रत्येक रविवार एवं बुधवार आठ अप्रैल से 28 जून और आसनसोल से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार नौ अप्रैल से 29 जून तक प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...