वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से बड़ालालपुर में सांस्कृतिक संध्या शनिवार को हुई। कोलकाता के युवा कलाकारों ऋत्विक भट्टाचार्य, लिसान्द्र कौन्च एवं कावेरी डे ने भरतनाट्यम की मोहक प्रस्तुति की। पुष्पांजलि, अलारिपु के बाद नटनम आडीना का प्रदर्शन किया। संयोजन डॉ. रत्नेश वर्मा और संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...