नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराया। केकेआर ने चार विकेट पर 181 रन बनाए, जिसके बाद एलएसजी को मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करना पड़ा। एलएसजी के लिए मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 54 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए। 125 रन पर छह विकेट गंवा चुकी लखनऊ के लिए मुकुल चौधरी संकटमोचन बनकर आये। उन्होंने 27 गेंदों में दो चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर सात विकेट पर 182 रन कर तीन विकेट से जीत दिला दी। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और एडन मारक्रम की स...