वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। नमो घाट पर नित्य होने वाली सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में शनिवार को कोलकाता की पायल मजूमदार मलिक का कथक नृत्य हुआ। उन्होंने शिव स्तुति से नृत्य की शुरुआत की। इसके बाद ताल धमार में पारंपरिक कथक प्रस्तुत किया। अंत में ठुमरी 'बाजे रे बंशी सुहाय' पर भावनृत्य किया। संचालन अनूप कुमार मिश्रा तथा संयोजन अंशुमान महाराज ने किया। यह भी पढ़ें- अस्सी घाट पर कुचिपुड़ी की मनमोहक प्रस्तुति, कलाकारों का हुआ सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...