कोलकाता की डांसर रोजी खातून की पटना में संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में ठहरी थी
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 19 -- जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर-3 स्थित एक किराए के फ्लैट में कोलकाता (बंगाल) निवासी नर्तकी रोजी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोजी छह दिन पहले 12 अगस्त को पटना आई थी और अपने परिचित आर्यन के किराए के फ्लैट में ठहरी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जाता है कि रोजी पहले पटना में भी डांसर का काम करती थी। हाल के दिनों में वह इवेंट से जुड़े काम भी करने लगी थी। रोजी और आर्यन के परिवार के बीच पहले से जान-पहचान थी। इसी कारण पटना आने के बाद वह आर्यन के किराए के फ्लैट में रह रही थी। फ्लैट में पार्टी होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। आर्यन के अनुसार, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.