कोलकाता और हावड़ा जाने वाली ट्रेंने होंगी प्रभावित
हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- लालकुआं, संवाददाता। दानापुर मंडल में निर्माण कार्य के चलते लालकुआं और काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 24 सितंबर को लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-कोलकाता स्पेशल (05060) और 26 सितंबर को कोलकाता से चलने वाली कोलकाता-लालकुआं स्पेशल (05059) निरस्त रहेगी। वहीं 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (13020) परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-बर्धमान होकर चलेगी। इसी अवधि में हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (13019) भी परिवर्तित मार्ग बर्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी होकर संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच नए पुल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.