कोलकाता, अक्टूबर 26 -- कोलकाता और चीन के ग्वांगझोउ शहर के बीच चार साल से अधिक समय के अंतराल के बाद सीधी उड़ानें आज रात फिर से शुरू होंगी। एनएससीबीआई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पहली उड़ान आज रात 10 बजे रवाना होगी। दोनों देशों के बीच 2020 की शुरुआत तक सीधी उड़ानें जारी थीं, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें निलंबित कर दिया गया। पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के कारण ये सेवाएं निलंबित रहीं। हाल ही में कूटनीतिक प्रयासों के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि वह 26 अक्टूबर से चीन के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेगी, जो कोलकाता को ग्वांगझू से जोड़ेगी। अधिकारी ने कहा कि पहली उड़ान आज रात 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी। इससे पहले इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकार...