बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। श्री श्याम सेवा मंडल बस्ती की ओर से शहर की गौरीदत्त धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव का शुभारंभ अखंड ज्योति पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर भव्य श्याम दरबार सजाया गया, जिसमें खाटू श्याम, राणी सती और बालाजी का आकर्षक दरबार स्थापित किया गया। दरबार में पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कराई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्याम महोत्सव में कोलकाता से आए भजन गायक शुभम रूपम, कानपुर के अभिषेक शुक्ला तथा चौरी-चौरा के शनि मद्देशिया सहित अन्य भजन गायकों ने "मैं फूलों से बाबा दरबार सजाऊंगा" सहित अनेक खाटू श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरी रात भजनों की धुन पर श्रद्धालु खाटू श्याम के जयकारे लगाते रहे और तालियों से माहौल भक्...