कोलकाता एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवकों को पकड़ा
मुरादाबाद, जुलाई 19 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद से बरेली की दिशा में जा रही कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव करने पर दो युवकों को पकड़ लिया गया। जीआरपी रामपुर में यह मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद रविवार को जीआरपी ने घटना में शामिल मूढापांडे निवासी अनस व समीर नाम के दो युवकों को पकड़ा। जम्मूतवी-कोलकत्ता एक्सप्रेस (13152) शनिवार की सुबह 10 बजे मुरादाबाद स्टेशन से बरेली की दिशा में रवाना हुई थी। ट्रेन कटघर-दलपतपुर स्टेशन के बीच में पहुंची थी, इसी दौरान रेलवे ट्रैक के नजदीक खड़े कुछ युवकों ने चलती ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिससे दो कोच के शीशा टूट गए। ट्रेन में सवार एक यात्री अनमोल गुप्ता पत्थर लगने से घायल हुआ था। शुरूआत में यह मामला ट्रेन के बरेली पहुंचने पर जीआरपी बरेली में दर्ज किया गया बाद में घटनाक्रम रामपुर का होने की वजह से इसे जीआरपी रामपुर में ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.