लखनऊ, अक्टूबर 13 -- आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन कोलकाता-आलमनगर स्टेशन के बीच 03107/03108 विशेष ट्रेन का संचालन 15 अक्तूबर से करने जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 07-07 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 03107 कोलकाता-आलम नगर विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 15, 22 एवं 29 अक्तूबर और 05, 12, 19 एवं 26 नवंबर को कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन पर 14:05/14:15 बजे, सुल्तानपुर स्टेशन पर 16:45 /16:50 बजे, उतरेठिया जंक्शन पर 18:30/18:35 बजे और आलम नगर स्टेशन पर 19:45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03108 आलम नगर-कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17, 24 एवं 31 अक्तूबर और 07, 14, 21 एवं 28 नवंबर को आलम नगर से चलेगी। यह ट्रेन आलम नगर से 01:45 बजे प्रस्थान कर उतरेठि...