कोलकाता::: तीन सप्ताह में ही रायमोना नेशनल पार्क पहुंची बाघिन
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- बिहार से लाकर पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में छोड़ी गई बाघिन तीन हफ्ते में ही असम के रायमोना नेशनल पार्क पहुंच गई। ऐसा लगता है कि वह अपने रहने के लिए कोई इलाका तलाश रही है। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बाघिन को दो अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में बक्सा के जंगलों में छोड़ा गया था। यह कदम सालों से बाघों से खाली हो चुके इस रिजर्व में फिर से बाघों को बसाने की कोशिशों का हिस्सा था।अधिकारी ने बताया कि बाघिन के गले में लगे रेडियो कॉलर के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बक्सा में लगभग एक दशक तक कोई बाघ नहीं था। इसके बाद पश्चिम बंगाल वन विभाग ने बक्सा में बाघों की एक स्थायी आबादी बसाने की कोशिशें श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.