धनबाद, अप्रैल 4 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के ड्रील ऑपरेटर गुल्लू नोनिया के साथ सीआईएसएफ के एक कर्मी द्वारा धक्का मुक्की व दुर्व्यवहार किए जाने पर शुक्रवार को अन्य ऑपरेटरों ने चार नंबर हाजिरी घर के समीप जमकर हंगामा किया। उक्त सीआईएसएफ जवान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वे लोग अपने-अपने कार्य का बहिष्कार कर एसीएम अजीत पासवान व बिनोद कुमार का घेराव कर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक प्रबंधन उक्त जवान पर कार्रवाई नहीं करती है तब तक वे लोग काम पर वापस नहीं जाएंगे। इस संबंध में ऑपरेटर ने प्रबंधन को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। भुक्तभोगी ने बताया कि घटना गुरुवार की दूसरी पाली की संध्या की है। जब वे ड्रिल मशीन ऑपरेटिंग करने के बाद उसे खड़ा कर दिया व विभाग के कर्मी को मशीन का डीजल मापी करने क...