धनबाद, फरवरी 25 -- लोदना कोलियरी कार्यालय में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत गोपी हाड़ी (56) की मौत मंगलवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के क्रम में हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा समर्थकों और नेताओं की सक्रियता के चलते शाम को लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन ने मृतक के आश्रित पुत्र अजय हाड़ी को नियोजन पत्र दिया। प्रबंधन द्वारा नियोजन पत्र दिए जाने के बाद मोर्चा का प्रस्तावित आंदोलन समाप्त हो गया है। मृतक की पत्नी के अलावा दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वार्ता में मोर्चा के ललन पासवान, इस्माइल मल्लिक, बिहारी लाल चौहान, अनिल सिंह, ध्रुव हरि, शिव पासवान, संजय यादव, सुभाष उपाध्याय, राजाराम भुइयां, नौशाद अंसारी व प्रजा पासवान आदि श्रमिक नेता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...