गोपालगंज, अप्रैल 13 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि दिल्ली, जम्मूतवी व अमृतसर के बाद अब थावे रूट से कोलकता के लिए भी गर्मी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। थावे रूट से कोलकता के लिए चलने वाली गर्मी स्पेशल ट्रेन का परिचालन गोरखपुर से कोलकाता के बीच तीन-तीन राउंड में कराया जाएगा। गोरखपुर जंक्शन से यह गर्मी विशेष ट्रेन 12 से 26 अप्रैल के बीच तीन राउंड व कोलकता जंक्शन से 13 से 27 अप्रैल के बीच तीन राउंड में चलेगी। यह भी पढ़ें- थावे रूट से कोलकता के लिए होगा गर्मी स्पेशल ट्रेन का परिचालन यह भी पढ़ें- जबलपुर- हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...