गिरडीह, मई 24 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाराडीह के प्रवासी मजदूर का कोलकाता में शनिवार सुबह फंदे से झूलता शव पाया गया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुनील यादव पिता बालेश्वर यादव के रूप में हुई है। मृतक की शादी इसी साल 6 मार्च को हुई थी। मृतक कोलकाता में रहकर खुद का पिकअप वैन चलाता था। घटना की जानकारी शनिवार को परिजनों को मिली। वहीं कोलकाता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना से परिजनों का रोकर-बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है । यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत -विक्षत मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...