बगहा, अगस्त 13 -- वाल्मीकिनगर। मंगलवार की शाम में कोलंबिया में रहने वाले मूल रूप से कोठाईया बिहार के निवासी मनोज झा अपनी फ्रांसिसी पत्नी क्लॉटील्ड सिन्नी सूजी मैरी तथा दो वर्षीय पुत्री लीला मैरी चंद्रिका लक्ष्मी के साथ वाल्मीकि नगर पहुंचे। टाइगर रिजर्व के भौगोलिक और नैसर्गिक सुंदरता को देख पर्यटक काफी प्रफुल्लित हुए। श्री झा ने बताया कि वाल्मीकि नगर वो पहली बार आए हैं। यहां के बारे में काफी सुना था। लेकिन जितना सुना था उससे ज्यादा खूबसूरत है वाल्मीकि टाइगर रिजर्व। वन क्षेत्र की सुंदरता, गंडक नदी,पहाड़ और यहां के प्राचीन मंदिर देख कर मन प्रफुल्लित हो गया। यहां का शांत माहौल और सुंदर वातावरण देख कर काफी अच्छा लगा। बुधवार को हमलोग नरदेवी मंदिर,जटाशंकर मंदिर तथा महाकालेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन किए। लेकिन मॉनसून के सीजन होने के वजह से वन क्षे...