नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में शनिवार को एक बस में सफर कर रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 38 लोग घायल हो गए। देश के सेना प्रमुख ने इसे ''आतंकी हमला'' बताया है। इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हिंसा लगातार बढ़ रही है। काउका क्षेत्र के गवर्नर ऑक्टावियो गुजमान ने बताया कि यह विस्फोट काजिबियो नगर पालिका में पैनअमेरिकन हाईवे पर बस के गुजरने के दौरान किया गया। काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कामार्गो ने बताया कि घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। कोलंबिया सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह ''आतंकी कृत्य'' है और इसके लिए ''इवान मोर्दिस्को'' नामक कुख्यात अपराधी के गिरोह तथा जैमी मार्टिनेज गुट को जिम्मेदार ठहराया।आतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.