रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर के मॉडल कॉलोनी स्थित कोलंबस पब्लिक स्कूल में 29वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अशोका लेलैंड लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग हेड सचिन कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्रों ने स्वागत गीत से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से देवी काली पर आधारित नृत्य प्रस्तुति की खूब सराहना हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेध...