प्रयागराज, जनवरी 26 -- प्रयागराज। केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर), प्रयागराज के कार्यालय प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक कोर रामेन्द्र कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत रेल सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा परेड का आयोजन किया गया। महाप्रबन्धक ने कोर के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। साथ ही यह दिन हमें संविधान के प्रति कृतज्ञ, निष्ठावान और समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.