प्रयागराज, नवम्बर 15 -- केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) के मुख्यालय प्रांगण में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एसएस नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उनके राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया। कर्मचारियों के बीच निबंध व ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...