कोर्स पूरा होने के नौ माह पहले ही आईआईटीयन को जॉब ऑफर
धनबाद, अगस्त 24 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के वर्ष 2027 बैच के बीटेक, एमटेक समेत अन्य कोर्स के छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की कंपनियों ने प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) देना शुरू कर दिया है। सत्र समाप्ति के 9-10 महीने पहले ही कंपनियों से जॉब ऑफर मिलने का जश्न छात्र-छात्राएं मना रहे हैं। शुरुआती दिनों में ही संस्थान के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर मिल चुका है। छात्रों ने बताया कि ऑमेजन कंपनी ने कंप्यूटर साइंस, ईसीई (इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) व इेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के एक-एक छात्रों को जॉब ऑफर किया है। चयनित छात्र ऑमेजन अप्लाइड साइंटिस्ट के पद पर योगदान देंगे। स्लाइस ने पेट्रोलियम, सिविल व माइनिंग इंजीनियरिंग के तीन छात्रों के चयन की घोषणा की है। इसी तरह अन्य नामी-गिरामी कंपनियों ने छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.