जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव में नाली विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति गांधी कुमार सिंह को परिजनों ने इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने विशेष इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संदर्भ में पीड़ित का बताना है कि रास्ते पर पानी गिरने को लेकर उनके द्वारा शिकायत की गई थी इसी बात से गुस्साए छोटे भाई ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बाबत मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को तत्काल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...