महोबा, जनवरी 6 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा के घोटाले में फंसे बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रबंधक पर केस दर्ज होने के बाद प्रबंधक ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। जिससे जिला प्रबंधक की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। बता दें कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर जमकर घोटाला हुआ। घोटालेबाजों ने वन विभाग की जमीन सहित पहाड़ और नदियों की भूमि पर बीमा करा क्लेम हड़प लिया। चरखारी विकास खंड की ग्राम पंचायत लुहारी में हुए घोटाला में बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में लंबे समय तक जिला प्रबंधक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। पिछले दिनों पुलिस ने जिला प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब जिला प्रबंधक ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर ...