सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। कोर्ट से जारी सम्मन, वारंट, आदेशिकाओं का शतप्रतिशत तामीला समय से कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समय से तामीला कराएं और मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाएं। यह बातें अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में मानिटरिंग सेल व समस्त थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार के साथ मीटिंग के दौरान कही। एएसपी ने उन्हें कार्यों एवं दायित्यवों का अच्छी तरह निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा जारी सम्मन, वारंट, आदेशिकाओं की समय से शत-प्रतिशत तामिला और न्यायालय में लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी की जाए। सभी न्यायालय पैरोकार अपने पैरवी रजिस्टर में विचाराधीन सभी अभियोगों को अवश्य अंकित करे...