जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- धोखाधड़ी के एक मामले में अधिवक्ता नवीन प्रकाश की जमानत अर्जी सोमवार को जमशेदपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने मंजूर कर ली, लेकिन इसके बावजूद वह जेल से रिहा नहीं हो सके। सीतारामडेरा पुलिस ने धोखाधड़ी के ही एक अन्य मामले में उन्हें रिमांड पर ले लिया, जिससे उनकी रिहाई टल गई। जेल से रिहाई की उम्मीद में पहुंचे परिजन और साथी अधिवक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी के आरोप में अधिवक्ता नवीन प्रकाश को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया था। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता की ओर से गिरफ्तारी से पूर्व नोटिस नहीं देने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर अदालत ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। हालांकि, तब तक उन्हें जेल भेजा जा चुका था। कोर्ट से रिहाई का आदेश लेकर जब अधिवक्ता ...