महाराजगंज, अप्रैल 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोपित को जमानत मिलने के बाद बाइक रैली निकालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रैली में शामिल बाइकों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित को हाल ही में गैस को लेकर भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद समर्थकों ने उसका फूलमाला से स्वागत करते हुए बाइक रैली निकाली। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। रैली को नियमों के विरुद्ध बताते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम रैली में शामिल वाहनों की पहचान कर उन्हें सीज करने में जुटी है। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की रैली निकालना नि...