बहराइच, जुलाई 21 -- बहराइच। नानपारा कोतवाली की गुरगुट्टा पुलिस चौकी प्रभारी सुरपति त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल दया राम साहनी, राहुल यादव ने मंगलवार को मेटही के अल्लापुरवा में दबिश दी। पुलिस ने मारपीट के मामले में कोर्ट से गैर हाजिर आरोपी इसी गांव निवासी मंजूर व पेशकार को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...