गोपालगंज, अप्रैल 18 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के चिराई घर के समीप शनिवार को कोर्ट से गवाही देकर अपने मायके लौट रही एक महिला और उसके पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। घायल सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव निवासी लक्ष्मण साह के पुत्र विनोद साह और उनकी बेटी नीता कुमारी बताई गई हैं। घटना के संबंध में विनोद साह ने बताया कि उनकी बेटी नीता देवी की शादी करीब दो वर्ष पहले मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव निवासी दिलीप साह के पुत्र राजकुमार साह के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप,रिपोर्ट दर्ज शादी के दो महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में तीन लाख रुप...