कोर्ट से केस उठाने की दबंगों ने दी धमकी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के लोही नवलपुर गांव में मंगलवार को कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने से इंकार करने से गुस्साए दबंगों ने राज कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इस बाबत पीड़ित राजकुमार ने मुकुल कुमार, सुजीत कुमार, अमित कुमार व अनिल कुमार को आरोपित किया है। आरोप है कि एक मामले में पूर्व से कोर्ट में चल रहे केस को उठाने के लिए आरोपित की ओर से बार-बार धमकी दी जा रही है। सुबह सभी आरोपियों ने रास्ते में घेर कर गाली-गलौज करते हुए केस उठाने और ऐसा नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: थाना परिसर के बाहर ही युवक पर जानलेवा हमला शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.