अमरोहा, अप्रैल 23 -- अमरोहा। चरस की पुड़िया बेचने के करीब आठ साल पुराने मामले में कोर्ट ने युवक को चार साल जेल की सजा सुनाई। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषी जमानत पर था, कोर्ट से सजा सुनाए जाने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। मामला शहर कोतवाली से जुड़ा हुआ था। दो जनवरी 2018 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शहर के मोहल्ला कुरैशी गली नंबर एक से मोहसिन की गिरफ्तारी की थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई थी। वह नशीले पदार्थों की पुड़िए बनाकर उन्हें शहर में बेचता था। यह भी पढ़ें- दो गांजा तस्करों को कोर्ट नें दी 10-10 साल की सजा लिहाजा, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मोहसिन को जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। आखिरी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पत्रावली का गहन...