अमरोहा, मार्च 29 -- चोरी के मामले में एसीजेएम तृतीय की कोर्ट ने पांच दोषियों को तीन-तीन साल जेल की सजा सुनाई। दोषियों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। 16 साल पुराना मामला सैदनगली थाना क्षेत्र से जुड़ा था। संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंडावली रसूलपुर निवासी अशोक कुमार ने 17 मार्च 2010 को सैदनगली थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच तत्कालीन एसएसआई मोहम्मद सलीम अख्तर ने की थी। जांच के दौरान पुलिस ने हसनपुर क्षेत्र के थाना एचौड़ा कम्बोह के गांव सतपुरा निवासी रूपक, विवेक त्यागी तथा इसी थाना क्षेत्र के सुभाष, दिलखुश और अमरजीत को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। बाद में सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे। मामले की सुनवाई एसीजीएम तृतीय की कोर्ट में व...