अमरोहा, जून 3 -- अमरोहा, संवाददाता। सीएए-एनआरसी हिंसा से जुड़े मुकदमों में मंगलवार को एडीजे प्रथम की कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष से अधिवक्ता ने एक आरोपी साजिद उर्फ राजू निवासी शफातपोता का डेथ सर्टीफिकेट पेश किया। संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने संबंधित मृत्यु आख्या की तस्दीक कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मामला फाइल हाजिरी में चला गया। अदालत ने प्रकरण की अगली सुनवाई को 30 जून की तारीख निर्धारित की है। मुकदमों में नामजद दो आरोपियों की अब तक मृत्यु हो चुकी है。 यह भी पढ़ें- कोर्ट से : सीएए-एनआरसी हिंसा में शामिल एक आरोपी की मौत, 30 जून को होगी सुनवाईसीएए-एनआरसी के विरोध में हिंसा सीएए-एनआरसी के विरोध में अमरोहा शहर में 20 दिसंबर 2019 को हिंसा भड़क उठी थी। सड़क पर उतरी उपद्रवियों की भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया था। आगजनी व तोड़फोड़ से निजी व सरका...