अमरोहा, अप्रैल 16 -- बाइक चोरी और कूटरचित आरसी तैयार करने के मामले में एडीजे कोर्ट ने सैदनगली व हसनपुर के दो दोषियों को पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई। दोनों पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। तीसरे के नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली पर अलग से सुनवाई चल रही है। मामला जुलाई 2023 का है। थाना सैदनगली पुलिस नौ जुलाई को हसनपुर-संभल मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध दिख रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोक लिया था। तलाशी के दौरान उनके पास से फर्जी आरसी बरामद हुईं थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अतीक पुत्र नसीर अहमद निवासी कस्बा सैदनगली तथा सूफियान पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला लाल बाग रेता थाना हसनपुर तथा तीसरा नाबालिग था। वहीं, तीनों ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की थी। जिनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.