अमरोहा, अप्रैल 7 -- अमरोहा, संवाददाता। नकली नोटों के साथ 13 साल पूर्व अमरोहा शहर से गिरफ्तार हसनपुर निवासी दोषी याद अली को अदालत ने सात साल जेल की सजा सुनाई तथा एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बीते दिनों वारंट होने पर अदालत ने दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था, तब से वह जेल में ही है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। चर्चित मामला अमरोहा शहर कोतवाली से जुड़ा था। 28 जुलाई 2013 को कोतवाली में तैनात रहे एसएसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र बन, रिजवान अली और राजपाल टीपी नगर चौराहे पर ड्यूटी अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी थी अभी-अभी ट्रेन से एक युवक उतरा है, वह दिल्ली से आया है और उसके पास नकली नोट हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने स्टेशन रोड स्थित बशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.