अमरोहा, जून 9 -- अमरोहा, संवाददाता। डकैती में कोर्ट ने मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और मेरठ के तीन बदमाशों को दोषी करार दिया। दो को नौ साल चार महीने 15 दिन और तीसरे दोषी को आठ साल एक महीना 15 दिन कठोर कारवास की सजा सुनाई। तीनों दोषियों पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला गजरौला से जुड़ा था। एक दिसंबर 2016 की रात नगर निवासी नरेंद्र मीना के घर में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। परिवार को बंधक बनाकर कडकैती की वारदात को अंजाम दिया था। तहरीर के आधार पर गजरौला पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी शाने आलम, बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना...