अमरोहा, नवम्बर 9 -- सरकारी नल पर कपड़े धोते समय 13 वर्षीय किसान की बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में अदालत ने बेटे को चार साल और मारपीट व धमकी देने में मां को एक साल कारावास की सजा सुनाई। दोषी मां-बेटे पर 17500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की थी। 14 मार्च 2020 को यहां रहने वाले एक किसान की नाबालिग बेटी गांव में ही सरकारी नल पर कपड़े धो रही थी। उसी दौरान गांव के रहने वाले शिवा ने उसके फोटो खींच लिए और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। इतना ही नहीं आरोपी की मां ऊषा ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने मां-बेटे के...