अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा। अवैध शस्त्र रखने के 13 साल पुराने मुकदमे में कोर्ट ने कासगंज निवासी अहसान को दोषी करार दिया। एक साल कारावास की सजा सुनाई तथा 500 रुपये का जुर्माना लगाया। मामला थाना आदमपुर से जुड़ा था। 25 मई 2013 को थाने के तत्कालीन दरोगा ओम शर्मा ने कासगंज जिले के गांव नदरई निवासी अहसान को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। बाद में आरोपी जमानत पर रिहा हो गया था। लगभग 13 साल से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। जिसकी सुनवाई एडीजे तृतीय की कोर्ट में चल रही थी। पत्रावली के अवलोकन व साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने अहसान को दोषी करार दिया। एक साल कारावास की सजा सुनाई तथा 500 रुपये का जुर्माना लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...