अमरोहा, मार्च 28 -- अमरोहा, संवाददाता। अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने दस साल जेल की सजा सुनाई साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषी जमानत पर था। कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।साल 2021 का मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा था। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। उनकी इकलौती बेटी के साथ उसके मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सहदौलपुर निवासी दूर के रिश्तेदार मुन्नू ने दुष्कर्म किया था। मुन्नू का किसान के घर में आना-जाना था, इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर किसान की बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में मुन्नू युवती को हरिद्वार के रावली महदूद क्षेत्र में नौकरी के बहाने अपने साथ ले गया था, यहां भी मुन्नू उसे अपने पास रखकर शारीरिक शोषण ...